{"_id":"62fd374a7c6d0d451d4e1c6b","slug":"harvesting-intensified-50-bighas-of-land-covered-in-the-river-sitapur-news-lko644196379","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान तेज, 50 बीघा जमीन नदी में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान तेज, 50 बीघा जमीन नदी में समाई
विज्ञापन
रेउसा क्षेत्र में कटान करती नदी। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। शारदा व सरयू नदी का जलस्तर कम हो रहा है। इससे कटान तेज हो गई है। करीब छह गांवों की 50 बीघा जमीन नदी में समा गई है। अब रास्ते खुलने से आवागमन भी पटरी पर आने लगा है।
बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदियों के जलस्तर में रोजाना कमी आ रही है। इससे अब गांवों के किनारे से पानी कम हो गया है। संपर्क मार्गों से भी पानी कम होने से आवागमन सुलभ होता जा रहा है। पासिनपुरवा, चौकीपुरवा, परमेश्वरपुरवा, दर्जिनरेती, मरेली, लोधनपुरवा व लालापुरवा गांव के समीप करीब 50 बीघा जमीन नदी में समा गई है।
कटान तेज होने से ग्रामीणों की धड़कनें जरूर बढ़ी है। घर सुरक्षित होने से उनको राहत मिली है। तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि बैराजों से रोजाना पानी कम हो रहा है। धीरे-धीरे नदियां अब अपने हद में आ रही हैं। कहीं पर भी बाढ़ जैसे हालात नहीं है। जिन लोगों के मकान नदियों के कटान में समा गए हैं, उनको सरकारी स्तर पर मुआवजा दिलवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में पहुंचकर मरीजों की जांच कर दवाइयां दे रही हैं।