फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Half the elephant goes into battle, the mahout goes with the other half...

Sitapur News: आधा हाथी रण मा गिरि गा, आधा लिए महावत जाय...

Mon, 14 Sep 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 14 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Half the elephant goes into battle, the mahout goes with the other half...
महोली। कस्बे के गन्ना यार्ड में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में रविवार रात आल्हा गायन का कार्यक्रम हुआ। देश के जाने-माने आल्हा सम्राट स्व. लल्लू बाजपेई की पौत्री नैना देवी ने आल्हा गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके तेवर और गायन पर आल्हा प्रेमियों से भरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

उन्नाव से आई नैना देवी की टीम ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और सीता स्वयंवर से की। इसके बाद माड़ौ की लड़ाई, नदी बेतवा, भस्मासुर संवाद, चंद्रशेखर आजाद की वीरगति, पृथ्वीराज चौहान और लाखन की लड़ाई का वर्णन आल्हा के माध्यम से किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने आल्हा खंड के माध्यम से देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीरों की गाथा भी सुनाई। ‘भारत माता के पद बंदउ, जिनकी कोखि लीन अवतार, ई पग बंदउ उन सूरन का, जिन भारत हित तजेउ परान...’ जैसे बोलों ने श्रोताओं में जोश भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी बेतवा की लड़ाई का प्रसंग सुनाते हुए ‘आधा हाथी रण मा गिरि गा, आधा लिए महावत जाय...’ की प्रस्तुति पर पांडाल तालियों से गूंज उठा। वहीं महोली के इतिहास को आल्हा के माध्यम से प्रस्तुत करने पर भी लोगों ने कलाकारों की सराहना की।

मुख्य गायिका नैना देवी की टीम में शिवकुमार, राजू, गुरु और संजय शामिल रहे। विधायक शशांक त्रिवेदी समेत आल्हा प्रेमियों ने नैना देवी का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सुरेंद्र अवस्थी, अशोक तिवारी, धनेंद्र अवस्थी, राजेश चौरसिया, कपिल मिश्रा, धीरेश दीक्षित, लवलेश, आयुष अवस्थी, अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed