फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl student's body found hanging from a tree behind the school

Sitapur News: विद्यालय के पीछे पेड़ से लटकता मिला छात्रा का शव

Thu, 06 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girl student's body found hanging from a tree behind the school
पिसावां क्षेत्र के खेरवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे मौजूद पुलिस कर्मी व फोरेंसिक टीम।  संव
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र पिसावां के सेजकलां गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा का शव बुधवार को विद्यालय के पीछे पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


सेजकला गांव निवासी धीरसिंह के मुताबिक उनकी पुत्री सुभासनी (15) पड़ोस के गांव खेरवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। बुधवार सुबह वह अपने घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थी। कुछ देर बाद उसका शव पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेरवा के पीछे बेरी के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ पाया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि सुभासनी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। कुछ दिन पूर्व उसने विद्यालय में ही फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया था। तब सुभाषनी को बचा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष डीपी मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed