फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   girl died by drowning in the pond

बालिका की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 13 Aug 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
girl died by drowning in the pond
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपने पिता संग खेत गई बालिका की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

तंबौर इलाके के मोहल्ला शिर्ष निवासी राजिया (12) पिता के साथ गुरुवार को गांव के बाहर खेत गई थी। पिता खेत में खाद डाल रहे थे, इसी बीच बालिका खेत के पड़ोस में बने तालाब के किनारे पहुंच गई, जहां पर उसका पैर फिसल गया। वह तालाब में जा गिरी। तालाब में डूबने के दौरान उसने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं सकी।
विज्ञापन

शोर सुनकर उसके भाई के शोर मचाने पर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास कर किशोरी को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed