फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Frustrated with their son's drug habit, the parents killed him

Sitapur News: पुत्र के नशे की आदत से परेशान माता-पिता ने ही की थी हत्या

Sun, 17 Mar 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 17 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Frustrated with their son's drug habit, the parents killed him
सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में बीती 14 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला था। शनिवार को पुलिस ने युवक की हत्या के आरोपी मां-पिता को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पूछताछ में आरोपी माता-पिता ने बताया कि वह अपने बेटे की नशे की आदत से परेशान थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


सदरपुर थाना क्षेत्र के भलवाही गांव के मजरा रसूलाबाद निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बीती 14 मार्च को गांव के तालाब के पास मिला था। युवक की पहचान भलवाही निवासी दीपू (25) के रूप में हुई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि भलवाही निवासी रामदास ने अपनी पत्नी विमला देवी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। उनका बेटा रोज नशा करके उनके साथ मारपीट किया करता था। इस वजह से हत्या की। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर एक कुल्हाड़ी व 200 रुपये नकद बरामद किए हैं। सदरपुर थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed