{"_id":"6238c7d179338f25997af4d5","slug":"four-including-bjp-and-sp-filed-nomination-sitapur-news-lko622552949","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और सपा सहित चार ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और सपा सहित चार ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा और सपा सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सांसद व विधायक मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी के समर्थन में विधायक लहरपुर अनिल वर्मा व पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया रहे। काफी गहमागहमी के बीच शाम तीन बजे तक नामांकन दाखिल हुए। अब नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव (एमएलसी) के लिए पर्चा भरने के लिए अंतिम दिन सोमवार को प्रशासन और पुलिस की ओर से शहर से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर पुुलिस बल की चहलकदमी दिखी। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में डीएम, आरओ विशाल भारद्वाज व एडीएम, एआरओ राम भरत तिवारी के समक्ष भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान ने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
इससे पहले सपा प्रत्याशी अरुणेश कुमार यादव, पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव व विधायक लहरपुर अनिल वर्मा के साथ प्रस्तावकों को लेकर नामांकन किया। इससे पहले उनका सपा कार्यालय में स्वागत किया गया। एमएलसी चुनाव में वोट करने वाले मतदाता भी मौजूद रहे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महोली के दीक्षित टोला निवासी अरुण कुमार और रामकोट निवासी देव शंकर ने नामांकन दाखिल किया। आरओ ने बताया कि अब नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान ने कहा कि सीतापुर की पावन भूमि का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी मिली है। यह मेरे लिए गौरव की बात है। इस मौके पर सांसद राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक राकेश राठौर गुरू, मनीष रावत, राम कृष्ण भार्गव, ज्ञान तिवारी, निर्मल वर्मा व आशा मौर्या उपस्थित रही।
पुलिस व पूर्व एमएलसी के बीच हुई बहस
नामांकन दाखिल करने के लिए पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया व विधायक लहरपुर अनिल वर्मा पहुंचे। पुलिस ने केवल प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया। ये लोग अंदर जाने की बात कहने लगे। पुलिसकर्मियों ने अंदर नहीं जाने दिया। इस पर आनंद भदौरिया बोले कि वे भी एमएलसी रह चुके हैं। हर बात से वाकिब हैं। कितने लोग अंदर जा सकते हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी।
भाजपा प्रत्याशी का हुआ स्वागत
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जहां काफी अधिक भीड़ दिखाई दी, वहीं सपा प्रत्याशी का नामांकन बेहद सादगीपूर्ण रहा। पवन सिंह का लखनऊ से सीतापुर तक जगह-जगह स्वागत किया गया। पवन सिंह अपने पूरे परिवार के साथ नामांकन करने के लिए आए थे। जिले में दूरदराज से आए प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य भी काफी अधिक संख्या में मौजूद रहे।