{"_id":"5f0357518ebc3e42fa48e2d0","slug":"four-accused-arrested-sitapur-news-lko529499666","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके के पकरिया धापूपुर गांव में चार दिन पूर्व हुई प्रधान पति कल्लू की हत्या मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पांच आरोपी इससे पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
शहर कोतवाली इलाके के पकरिया धापूपुर गांव की प्रधान कुंती देवी के पति कल्लू शर्मा की बुधवार रात धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में मृतक के पुत्र मोहन शर्मा ने कृष्ण गोपाल, सत्यनारायण, रवि प्रकाश व प्रेम प्रकाश, हजारी व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने इस मामले में कृष्ण गोपाल, रवि प्रकाश व प्रेम प्रकाश को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद पुलिस ने सत्यनारायन आदि को पकड़ कर जेल भेजा था, लेकिन शेष आरोपी अभी भाग निकले थे। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह का कहना है कि शेष आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
उनके पास से आलाकत्ल भी बरामद हुए है। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि प्रधान पति कल्लू की हत्या में गिरफ्तारी से बचे आरोपी हजारी, सुनील, मनोज व संदीप को सोमवार को गांव के पास गन्ने के खेत से दबोच लिया गया। इनकी निशानदेही पर आला कत्ल बांका, डंडा आदि बरामद किया गया है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।