फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Former head's son shot in enmity

रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली

Thu, 16 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Former head's son shot in enmity
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। खेत से काम कर घर जा रहे पूर्व प्रधान के बेटे को बुधवार शाम को गोली मार दी गई। इससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि की है। पुलिस मारपीट की बात स्वीकार कर गोली की घटना से इंकार कर रही है। घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के देवरिया गाड़ी घाट निवासी आशाराम (28) पूर्व प्रधान का बेटा है। इस बार आशाराम ने भी प्रधानी का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। बताया जाता है कि बुधवार की शाम को वह खेत से काम निपटाकर घर वापस जा रहा था, इस बीच गांव के ही दो सगे भाई बाइक से आ गए।
विज्ञापन

उसके सामने बाइक रोक दी। मौके की नजाकत को भांपते हुए युवक बचने के लिए भागा। उसका कहना है कि भागने की कोशिश करते समय भाइयों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने को लगती हुई निकल गई, इससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर इमलिया सुल्तानपुर थाने के एसआई राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। युवक को पुलिस एलिया सीएचसी लेकर गई, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टर कुुमार गौरव ने बताया कि युवक के सीने में गोली लगने के निशान पाए गए हैं।
घटना को लेकर चर्चाएं हैं कि कुछ दिन पूर्व चुनावी रंजिश में फायर किया गया था। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। बताया जाता है कि उसी का बदला लेने के लिए आशाराम को गोली मारी गई। घायल युवक ने वीडियो में गोली मारने वालों के नाम लिए हैं। हालांकि, देर रात तक मामले में केस दर्ज नहीं हो सका था।

एसओ अनिल सिंह ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश का है। आपस में विवाद हुआ है। उसी में युवक घायल है। गोली लगने की स्पष्ट जानकारी नहीं है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed