फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fog and melting increased chill

कोहरे व गलन से ठिठुरन बढ़ी

Sun, 20 Dec 2020 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fog and melting increased chill
सीतापुर। पिछले सात दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह व शाम को घने कोहरे का प्रकोप जारी है। कोहरे के साथ अब पाला भी पड़ने लगा है। पिछले दो दिनों में तापमान में आई गिरावट के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़क गया। न्यूनतम पारे में एक डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से हर कोई बेहाल नजर आया। तेज बर्फीली हवा मुसीबत और बढ़ाती रही।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद सूरज ने हाजिरी तो लगाई पर शीतलहर ने धूप का असर महसूस नही होने दिया। गलन का आलम यह रहा कि भारी गर्म कपड़ों का बोझ लादे रहने पर भी लोग ठिठुरते रहे। रविवार की सुबह घने कोहरे शीतलहर व गलन के बीच हुई। कोहरे की घनी चादर ने दृश्यता शून्य कर दी। लिहाजा 20 से 30 मीटर दूरी तक भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। हेडलाइट जलाने के बावजूद वाहन धीमी गति से रेंगकर आगे बढ़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से लोग देर तक बिस्तर में दुबके रहे। सर्दी के तेवरों में नरमी आती न देख मजबूरन लोगों ने बिस्तर से निकलकर दिनचर्या शुरू की। राहत पाने को लोग अलाव, हीटर का सहारा लेने को मजबूर हो गए। शनिवार के मुकाबले अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़क गया। दोपहर बाद करीब एक बजे कड़ी मशक्कत कर सूरज ने दर्शन तो दिए लेकिन 6 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली बर्फीली हवा धूप पर भारी पड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्द हवा ने धूप को बेअसर कर दिया। शाम गहराते ही गलन व कोहरे के प्रकोप में और इजाफा हो गया। जान की आफत बन गई ठंड से बचने को हर कोई घर में दुबक गया। रात नौ बजे शहर की सड़के सूनी हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed