{"_id":"688bb22fba5922825e02a251","slug":"five-arrested-for-stealing-solar-panels-loader-seized-sitapur-news-c-102-1-slko1037-137472-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सोलर पैनल चुराने वाले पांच गिरफ्तार, लोडर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सोलर पैनल चुराने वाले पांच गिरफ्तार, लोडर सीज
Thu, 31 Jul 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ। संदना पुलिस ने बृहस्पतिवार को रसूलपुरा पारा स्थित एलएंडटी कंपनी के प्लांट में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 14 सोलर पैनल संग पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को कंपनी के प्लांट से सोलर पैनल चोरी हो गए थे। मामले में सिधौली के गड़िया हसनपुर निवासी सरमीन व सदरापुर निवासी आकाश, सदरपुर के समसाबाद निवासी आशीष, महमूदाबाद के बीबीपुर निवासी दानिश और कोतवाली देहात के कासिमपुर निवासी धनपाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 14 सोलर पैनल व एक टेंपो बरामद हुआ है। वाहन को सीज कर दिया गया है। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।