फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR registered against three persons for black marketing of fertilizer.

Sitapur News: खाद की कालाबाजारी के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three persons for black marketing of fertilizer.
हरगांव। महोली तिराहे के पास से मंगलवार देर रात पुलिस ने उर्वरक से लदा पिकअप पकड़ा था। जिला कृषि अधिकारी ने जांच के बाद बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार के अनुसार 15 सितंबर को सूचना मिलने पर विभागीय टीम ने थाने पहुंचकर पिकअप का निरीक्षण किया। रात होने और मजदूर उपलब्ध न होने के कारण उस समय खाद की गिनती नहीं हो सकी। वाहन चालक व मालिक मोहन गुप्ता ने लिखित बयान में बताया कि वह केसरूआ स्थित कमला देवी खाद भंडार से यूरिया लेकर ओयल जा रहा था।
विज्ञापन


बताया कि दुकान से जुड़े आकाश मौर्या भी वाहन में सवार थे। इसी रात कृषि विभाग की टीम ने खाद की दुकान का निरीक्षण किया, लेकिन वह बंद मिली। 16 सितंबर को पुलिस व कृषि अधिकारियों की मौजूदगी में पिकअप की दोबारा जांच की गई। इसमें केएफएल की 75 बोरी यूरिया मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद को राजकीय कृषि बीज भंडार हरगांव के गोदाम में सुरक्षित रखकर सील कर दिया गया। बाद में दुकान दोबारा बंद मिलने पर उसे भी सील कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फर्म प्रोप्राइटर अर्चना देवी, आकाश मौर्या और मोहन गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed