फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer's body found hanging from a tree

Sitapur News: किसान का शव पेड़ से लटका मिला

Sun, 12 Apr 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from a tree
 शिवराज की फ़ाइल फोटो।
कुतुबनगर (सीतापुर)। पिसावां इलाके में दधनामऊ मार्ग स्थित एक बाग में रविवार को किसान का शव पेड़ से लटका मिला। वह शनिवार को खेत में काम करने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

कुतुबनगर गांव निवासी शिवराज (40) का शव कुतुबनगर-दधनामऊ मार्ग पर अजहर शाह के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। रविवार सुबह राहगीरों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। मृतक के पिता सरजू के अनुसार शिवराज शनिवार को गेहूं की मड़ाई के लिए घर से निकले थे। पूरी रात वह घर नहीं लौटे तो सुबह परिजन उन्हें तलाशने लगे। इसके बाद शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस आत्महत्या व हत्या के पहलुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों से जानकारी ली गई है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed