फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR against the owner of Keshav Green City

Sitapur News: केशवग्रीन सिटी के मालिक पर एफआईआर

Fri, 09 Oct 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
FIR against the owner of Keshav Green City
सीतापुर। जलभराव के बाद चर्चा में आई केशव ग्रीन सिटी कॉलोनी के मालिक मुकेश अग्रवाल के खिलाफ रामकोट पुलिस ने एक अक्तूबर को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। हालांकि, बुधवार रात कॉलोनी के निवासियों के हंगामे के बाद सामने आई इस कार्रवाई में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। वहीं, प्राथमिकी में मुकेश पर भीड़ को उकसाकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कराने का आरोप लगाया गया है। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

रामकोट थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय के अनुसार, उनके क्षेत्र में स्थित केशव ग्रीन सिटी कॉलोनी में अत्यधिक जलभराव हो गया था। कॉलोनी के सभी घर जलमग्न हो गए थे। घरों में रखा सामान और वाहन भी खराब हो गए थे। जांच में पता चला कि कॉलोनी के ऊपर से कई स्थानों पर हाई वोल्टेज बिजली की लाइनें गुजर रही हैं। जलभराव के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्टीमर समेत अन्य साधनों से घरों में फंसे लोगों को बाहर निकाला था।
विज्ञापन

आरोप है कि कॉलोनी को मुकेश अग्रवाल ने बेचा था। उन्होंने 29 सितंबर को प्रशासन के विरुद्ध गलत तथ्य बताकर कॉलोनी के लोगों को जानबूझकर भड़काया, जिससे लोगों ने लखनऊ-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। आसपास के मोहल्लों में बाढ़ पीड़ितों के बचाव कार्य में भी रुकावट आई और सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। पुलिस और प्रशासन ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed