फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1,570 villages grappling with a power crisis

Sitapur News: बिजली संकट से जूझ रहे 1570 गांव

Fri, 09 Oct 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
1,570 villages grappling with a power crisis
मिश्रिख में तेज आंधी से बिजली के तारों पर गिरी पेड़ की डाल।
सीतापुर। जिले में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने पहले से चरमराई बिजली व्यवस्था को और झटका दिया। आंधी के दौरान 1570 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। जगह-जगह बिजली के खंभे टूटने, तार गिरने, जंपर उड़ने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल से लेकर रोजमर्रा के कामकाज तक की समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन


आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए। कई स्थानों पर तार जमीन पर गिर गए, जबकि फीडरों पर जंपर और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हुई। कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। रेउसा, रामपुर मथुरा, महमूदाबाद, पिसावां, बिसवां, तंबौर, लहरपुर, औरंगाबाद और संदना समेत कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


बिजली विभाग की टीमें क्षतिग्रस्त लाइनों और उपकरणों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। हालांकि, कई स्थानों पर खंभे बदलने और नई लाइन खींचने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से संकट, अब और बढ़ी परेशानी

लगातार बारिश और बाढ़ के बाद जिले के कई गांव पहले से ही बिजली संकट से जूझ रहे थे। कई इलाकों में टूटे खंभों और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत भी पूरी नहीं हो पाई थी। ऐसे में नई आंधी ने बिजली बहाली के काम को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

ग्रामीण राकेश, महेश, उदित, रामलखन, प्यारेलाल और हर्ष का कहना है कि बिजली न आने से घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने, बच्चों की पढ़ाई और छोटे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। आटा चक्की, वेल्डिंग, दुकानों समेत बिजली से चलने वाले अन्य कामकाज भी प्रभावित हैं। पहले से लंबी कटौती झेल रहे ग्रामीण इलाकों में नए फॉल्ट आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विभाग के सामने पुराने फॉल्ट दूर करने के साथ आंधी से हुए नए नुकसान की मरम्मत करने की दोहरी चुनौती है।


मरम्मत में जुटी हैं टीमें

अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि आंधी से काफी नुकसान हुआ है। बिजली विभाग की टीमें गांवों की आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। शहर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed