फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SP workers staged a protest and clashed with the police over the burning of an effigy

Sitapur News: सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन के लिए पुलिस से जोर आजमाइश

Fri, 09 Oct 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
SP workers staged a protest and clashed with the police over the burning of an effigy
अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करते सपा पदा​धिकारी। 
सीतापुर। शहर में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों और पुलिस के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले को लेकर छीना-झपटी हुई। उन्होंने अपनी सात सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजा।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में नेता व कार्यकर्ता जिला कार्यालय से नारेबाजी करते हुए निकले। वे लोकतंत्र बचाओ सप्ताह, वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के अंतर्गत प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की गरिमा के लिए आवाज उठाई। आंबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ममता वर्मा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। सभी ने राष्ट्रगान गाया और अनुच्छेद 326 को सार्वजनिक रूप से पढ़ा। पुतला दहन नहीं कर पाने पर नगर अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पोस्टर जलाया। सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के मताधिकार में बताई।
विज्ञापन




नेता प्रतिपक्ष जासमीर अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी। विधायक अनिल वर्मा ने जनता के मत की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता को सर्वोपरि बताया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास कायम रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, पूर्व मंत्री रामहेत भारती, राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू, पूर्व विधायक डॉ. हरगोविंद भार्गव, अफजाल कौसर, पूर्व विधायक रमेश राही, दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री कमलेश यादव, प्रदेश सचिव रामपाल भार्गव, प्रदेश सचिव छत्रपाल यादव, प्रदेश सचिव कुमुदलता, अशफाक खां, युवजन सभा जिलाध्यक्ष संदीप कश्यप, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञापन की प्रमुख मांगें

सपाइयों ने ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी पर आवश्यक कार्रवाई की भी मांग की गई। निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने मतदाताओं के सांविधानिक अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा की मांग की। मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच और सुधारात्मक कार्रवाई की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed