फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Entered BJP Mandal President's house and opened fire, molested and beat up his wife

Sitapur News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में घुसकर की फायरिंग, छेड़छाड़ कर पत्नी को पीटा

Sun, 17 Nov 2024 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 17 Nov 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Entered BJP Mandal President's house and opened fire, molested and beat up his wife
पकड़े गए आरोपी।
गाेंदलामऊ (सीतापुर)। बेहड़ा संदना कस्बे में दबंगों ने रंजिश के कारण रविवार रात भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में घुसकर परिजनों की पिटाई कर दी। फायरिंग की। घटना के समय मंडल अध्यक्ष घर पर नहीं थे। दबंगों ने उनकी पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुरेंद्र अवस्थी मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी के मुताबिक वह रविवार रात अपने घर में सास, जेठानी व बच्चे के साथ सो रही थीं। उनके पति सुरेंद्र धार्मिक यात्रा पर राजस्थान गए थे। रात करीब 11 बजे जोहरियामऊ सरवा भट्ठा निवासी वीरेंद्र मिश्र उर्फ बीरू अपने बेटे करन, अमन व अन्य अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन

बीरू मिश्रा ने पीड़िता के ससुर का नाम लेकर आवाज लगाई। पीड़िता ने दरवाजा खोला तो सभी आरोपी उनके घर में घुसकर सुरेंद्र को खोजने लगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उनके साथ दबंगों ने छेड़छाड़ करते हुए बुरी तरह से पीट दिया। घर में अन्य सदस्यों को भी दबंगों ने पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बीरू ने अपने लाइसेंसी रिवाॅल्वर व कुछ अन्य असलहे से चार से पांच राउंड फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद सभी घर के बाहर खड़े वाहनों में सवार होकर भाग निकले। उधर, वारदात की जानकारी मिलते ही एएसपी दक्षिणी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह, सीओ मिश्रिख व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में नामजद छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


केस दर्ज कर लिया
रंजिश के चलते यह वारदात हुई है। गंभीर धाराओं में केस दर्ज नामजद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लाइसेंसी रिवाॅल्वर भी कब्जे में लिया गया है। पीड़िता का भी मेडिकल कराया जा रहा है। सख्त कार्रवाई की जा रही है।
डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed