{"_id":"643d99ae732bac38900dfd29","slug":"election-nagar-nikay-sitapur-news-c-13-1-189224-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नगर विकास राज्यमंत्री की भाभी ने निर्दलीय दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नगर विकास राज्यमंत्री की भाभी ने निर्दलीय दाखिल किया नामांकन
Tue, 18 Apr 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नगर निकायों के नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को कई चौंकाने वाले प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया। सदर विधायक और प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु की भाभी किरन राठौर ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। उधर दूसरी ओर भाजपा से टिकट न मिलने पर पूनम मिश्रा और बबिता गुप्ता ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। अब बागियों के साथ ही मंत्री की भाभी को मनाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।
सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोपहर लगभग एक बजे अचानक तहसील परिसर में सरगर्मी तेज हुई, तो पता चला कि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु की भाभी किरन राठौर नामांकन दाखिल करने आ रही हैं। पहले तो किसी को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद किरन राठौर ने तहसील पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ पति सतीश राठौर भी मौजूद रहे। सतीश राठौर ने दावा किया कि उनकी पत्नी चुनाव जरूर लड़ेंगी। राकेश राठौर के रुख पर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के प्रत्याशी को लड़ाएं। इससे इतर वर्ष 2012 में नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ चुकीं पूनम मिश्रा ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। वह भी टिकट के प्रमुख दावेदारों में थीं। इसी तरह बबिता गुप्ता ने भी नामांकन दाखिल किया है। वह भी भाजपा से टिकट मांग रही थीं।