{"_id":"65f88b1ec72034db970284d4","slug":"election-control-room-will-work-24-hours-26-employees-will-keep-an-eye-sitapur-news-c-102-1-slko1052-111460-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 24 घंटे काम करेगा चुनावी कंट्रोल रूम, 26 कर्मचारी रखेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 24 घंटे काम करेगा चुनावी कंट्रोल रूम, 26 कर्मचारी रखेंगे नजर
Tue, 19 Mar 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
कंट्रोल रूम का निरीक्षण करती सीडीओ
सीतापुर। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के सोशल मीडिया व पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए विकास भवन के कक्ष संख्या 106 में चुनावी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कक्ष में मीडिया सेल, मीडिया सर्टिफिकेशन व मॉनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) कक्ष तैयार किया गया है। यहां आठ-आठ घंटों की तीन शिफ्टों में कुल 26 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
इसमें विज्ञापनों का प्रमाणन व रिपोर्ट तैयार करने के लिए सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक दो कर्मचारी और दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक के लिए दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं, समाचार पत्रों को देखकर विज्ञापनों व पेड न्यूज की क्लिप बनाने के लिए पांच कर्मचारी लगाए गए हैं। ये सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक तैनात रहेंगे। इसके साथ टीवी चैनलों की मॉनीटरिंग के लिए 11 कर्मचारी लगाए गए हैं। इसमें दो कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं। बाकी नौ कर्मचारी तीन-तीन की टीम में 24 घंटे तैनात रहेंगे।
इसके साथ ही सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग के लिए तीन शिफ्टों में छह कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके अलावा सहायक प्रभारी अधिकारी प्रथम लालकमल, सहायक प्रभारी अधिकारी द्वितीय प्रशांत अवस्थी और सहायक प्रभारी अधिकारी तृतीय प्रदीप इन 26 कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित कराने का काम करेंगे। वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार एमसीएमसी के प्रभारी अधिकारी का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
सीडीओ ने किया निरीक्षण
मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने सोमवार को इस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी कार्मिकों को आयोग के निर्देशों के विषय में भलीभांति जानकारी देने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में पर्याप्त व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान उन्होंने सी-विजिल, एनजीआरएस, एमसीएमसी के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार जितेंद्र कुमार मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।