फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dr. Altamash remains absent from court, investigation tightens

Sitapur News: कोर्ट में गैरहाजिर चल रहा है डॉ. अल्तमश, जांच का शिकंजा कसा

Tue, 20 Jan 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dr. Altamash remains absent from court, investigation tightens
सीतापुर। नकली नोटों के मामले में बिसवां पुलिस अब पकड़े गए दोनों भाई-बहनों के अन्य साथियाें की तलाश तेज कर दी है। गैंग के सरगना की तलाश में भी लगातार दबिश दी जा रही है। जांच में सामने आया है कि जिले की लहरपुर कोतवाली में चिकित्सक डॉ अल्तमश के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की प्राथमिकी भी दर्ज है।
विज्ञापन

यह प्राथमिकी कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई थी। जिसमें उसकी चिकित्सक पत्नी व एक अन्य व्यक्ति भी नामजद है। इस मामले में दोनों पति-पत्नी लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं। इनके खिलाफ कोर्ट की ओर से वारंट भी जारी किया जा चुका है। पीड़ित ने चिकित्सक पर 5.31 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपियों की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर हाेना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को जांच के दौरान आरोपी चिकित्सक डॉ अल्तमश के पास से एक परचा भी मिला है, जिसके आधार पर उनका नाम लखनऊ के केजीएमयू व दिल्ली के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से जुड़ा होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस इसे लेकर भी जांच का दायरा कस रही है। पकड़े गए इमलिया सुल्तानपुर के हथिया मल्हपुर निवासी सोनेश्वरी भार्गव और रामपुरकलां के शंकरपुर मजरा कंदुनी निवासी अमित भार्गव आपस में भाई-बहन हैं। उनकी आरोपी चिकित्सक से करीब पांच साल पुरानी पहचान है। इसके चलते पुलिस को अंदेशा है कि दोनों-भाई बहनों ने भी अपने साथ कई लोगों को जोड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed