{"_id":"3ae79d921cbdd605320dc517112e9ad8","slug":"done-the-work-of-8-5-million-without-tender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टेंडर कराए 85 लाख के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टेंडर कराए 85 लाख के काम
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी दबाव बढ़ता देख बीडीओ अवकाश पर चले गए। अब ब्लॉक से लेकर जिला स्तरीय अफसर मामले से अनभिज्ञता जता अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। मसला शहर से सटे विकास खंड ऐलिया का है।
विज्ञापन
जिले में मनरेगा का बुरा हाल है। सत्ता की हनक का फायदा उठाकर मनरेगा में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला ब्लॉक ऐलिया में सामने आया है। ऐलिया में मनरेगा के तहत विभिन्न स्थानों पर 16 कार्यों को स्वीकृति मिली। ये सभी कार्य क्षेत्र पंचायत से कराए जाने हैं।
विज्ञापन
इनमें से 85 लाख रुपये की लागत के छह कार्य बगैर टेंडर व इस्टीमेट के ही करा दिए गए। सूत्र बताते हैं, कि क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख के करीबियों द्वारा कराए गए इन कार्यों के भुगतान को लेकर अब बीडीओ पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
बीडीओ के सामने मुसीबत यह है कि आखिर भुगतान किस तरह कराएं। कोई हल न सूझा तो उन्होंने अवकाश लेकर इस झंझट से किसी तरह पीछा छुड़ा लिया। जेई जगदीश बाबू इन कार्यों के बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह स्थलीय निरीक्षण के बाद ही कुछ कह सकते हैं।
...