फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM released the program of Panchayat by-election

डीएम ने पंचायत उप चुनाव का जारी किया कार्यक्रम

Wed, 02 Jun 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
DM released the program of Panchayat by-election
सीतापुर। रिक्त पदों के लिए होने वाले पंचायत के उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विशाल भारद्वाज ने बुधवार को विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके तहत 7320 रिक्त पदों के लिए छह जून को संबंधित ब्लाकों में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इस संबंध में ब्लाकवार नियुक्त आरओ गुरुवार तीन जून को अलग अलग अधिसूचना जारी करेंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराए जाने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके आधार पर डीएम ने जिले में कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार 6 जून को सुबह आठ से अपरान्ह पांच बजे तक संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन पांच बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

7 जून को सुबह आठ से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन होगा। उपचुनाव के लिए मतदान 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक और मतगणना 14 जून को सुबह आठ बजे से परिणाम की घोषणा तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed