{"_id":"692f0d81a1e14f5f0008a83e","slug":"dm-reached-laharpur-tehsil-crowd-of-complainants-gathered-sitapur-news-c-102-1-slko1037-145416-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लहरपुर तहसील पहुंचे डीएम, फरियादियों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लहरपुर तहसील पहुंचे डीएम, फरियादियों की उमड़ी भीड़
Tue, 02 Dec 2025 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 02 Dec 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार देर शाम तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील न्यायालय की फाइलों में कमियां मिलने पर नाराजगी जताई।
अभिलेखागार के दस्तावेजों में कमी मिलने पर फटकार लगाई। उन्होंने तालाबों के पट्टे, लेखपाल सेवा पुस्तिका, वेतन वृदि्ध, एसआईआर के कामकाज को देखा। उन्होंने जनसुनवाई के निस्तारण के तीन दिन बाद फरियादी से संवाद करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद बाहर निकले डीएम को फरियादियों की भीड़ ने घेर लिया। इस पर डीएम ने पीड़ितों की बात सुनकर जांच करवाकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।