{"_id":"11ac2dfd8e95f0767b120c3510e946f4","slug":"dispute-of-land-brother-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में भाई पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में भाई पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जालिमपुर मड़ोर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई पर फायर झोंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जख्मी ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जालिमपुर मड़ोर गांव निवासी हजारी व उसका भाई श्रीकांत अलग-अलग घर बना कर रहते हैं। बताते हैं कि इन लोगों को यह जमीन पट्टे में मिली थी। श्रीकांत ने अपने हिस्से की कुछ जमीन भाई हजारी को बेच दी थी। इस जमीन पर जब हजारी कब्जा करने लगा तो श्रीकांत विवाद करने लगेा।
विज्ञापन
बात बढ़ने पर श्रीकांत ने अपने भाई हजारी पर फायर झोंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हजारी को सीएचसी ले जाया गया, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसओ रामशंकर यादव का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन