फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Digging started for seven ponds spread over 55 bighas

Sitapur News: 55 बीघे में फैले सात तालाबों की शुरू की खोदाई

Thu, 30 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 30 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Digging started for seven ponds spread over 55 bighas
​नवीन गल्लामंडी मिश्रिख के पीछे तालाब की खोदाई करती जेसीबी। संवाद
सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र में गोमती में गिरने वाली मंदाकिनी नदी के पुनरुद्धार का काम निरंतर जारी है। तीसरे दिन बुधवार को 55 बीघे में फैले सात तालाबों की खोदाई शुरू हुई। लोक भारती संस्था व जिला प्रशासन के सहयोग से पांच साल पूर्व बनाई गई योजना के तहत काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि खोदाई के दूसरे दिन मंगलवार को चित्रकूट तीर्थ में सोते फूटने से काम में लगे दल का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन


नैमिषारण्य स्थित मंदाकिनी नदी पट चुकी है। इसके पुनरुद्धार का काम वर्ष 2019 में ड्रोन और स्थलीय सर्वे कार्य से शुरू किया गया था। इसके बाद चरणवार जन जागरूकता अभियान चलाया गया। सीतापुर से चित्रकूट जाकर लोकभारती के पदाधिकारी घड़ों में जल भरकर लाए थे। इसके बाद ही चिह्नित तालाबों की खोदाई शुरू की गई।
विज्ञापन


चौथे चरण का काम 27 जनवरी से शुरू किया गया। इसके तहत भिठौली ग्राम पंचायत के चित्रकूट तीर्थ के सिल्ट सफाई में तीन सोते फूटे हैं। बुधवार को लोक भारती संस्था के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने संबंधित विभागों के तकनीकी दल और जिला प्रशासन के सहयोग से तीन जेसीबी के माध्यम से मुड़ियारा ग्राम पंचायत स्थित नवीन गल्ला मंडी के पीछे के सात तालाबों की खोदाई शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तालाब तकरीबन 55 बीघे में फैले हैं। भूमि संरक्षण विभाग से सेवानिवृत्त तकनीकी अफसर वीरेंद्र सिंह अभियान की देखरेख कर रहे हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान संग अन्य समाजसेवी इस कार्य में मददगार की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed