फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dengue effect reduced, only seven old patients admitted

Sitapur News: कम हुआ डेंगू का असर, केवल सात पुराने मरीज ही भर्ती

Tue, 05 Nov 2024 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 05 Nov 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
Dengue effect reduced, only seven old patients admitted
सीतापुर। मौसम में बदलाव के साथ ही अब डेंगू का असर भी कम होने लगा है। जिला अस्पताल की जांच में मंगलवार को एक भी मरीज नहीं मिला। डेंगू वार्ड में अब केवल सात मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों को भी तीन दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


पिछले दो माह से डेंगू का प्रकोप जिले में फैला हुआ था। जिले में अब तक 150 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ों में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में मंगलवार को करीब 2,400 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें से 450 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों की पैथाेलॉजी में जांच करवाई। इसमें से 50 मरीजों की कार्ड से डेंगू की जांच हुई। जांच में एक भी पॉजीटिव मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन

अस्पताल का डेंगू वार्ड 25 बेड का कर दिया गया था। अब मरीजों की संख्या रोजाना घटती जा रही है। इस वार्ड में अब केवल सात मरीज ही बचे हैं। इलाज के बाद इनकी हालात में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुखार के भी मरीज हुए कम

डेंगू का असर कम होने लगा है। अब बुखार के मरीजों की भी संख्या कम हुई है। सात ही मरीज भर्ती हैं।

- डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed