फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Death of rape accused in jail, commotion

Sitapur News: जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की माैत, हंगामा

Tue, 30 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 30 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Death of rape accused in jail, commotion
कलेक्ट्रेट में परिसर में डीएम से मिलने की जिद पर अड़े मृतक कैदी के परिवारीजन। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीतापुर। दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार लाए गए 21 वर्षीय आरोपी युवक की रविवार देर रात मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान तालगांव थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब निवासी उमेश के रूप में हुई है, जिसे दो दिन पहले ही जेल में लाया गया था।

जेल अधीक्षक एस.के. सिंह के अनुसार उमेश की हालत पहले दिन से ही खराब थी। उसके मुंह में छाले थे और उसका वजन महज 26 किलो रह गया था। शुरुआती इलाज जेल अस्पताल में किया गया, लेकिन 28 तारीख की रात सांस लेने में तकलीफ के चलते उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंदी की मौत की मजिस्ट्रेट स्तर से जांच कराई जाएगी। जेल प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट कारागार विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed