फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crismas celebration,christians

क्रिसमस आज, शानदार रोशनी से नहाए गिरजाघर

Sat, 25 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
crismas celebration,christians
फोटो-23 सीतापुर में सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट चर्च में सजा क्रिसमस ट्री पेड़। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। क्रिसमस त्योहार की शुरुआत शुक्रवार को देर रात से हुई। रात के बारह बजते ही लोगों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस बोलकर बधाईयां दीं। सेंटा क्लॉज ने एक दूसरे को उपहार बांटे। शनिवार को क्रिसमस त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रभु यीशु के धरती के आगमन पर हर तरफ खुशियां बिखरेंगी। शहर सहित बीसीएम व स्कूलों में शानदार तरीके से गिरिजाघरों को सजाया गया। रंग बिरंगी झालरों से गिरजाघरों को सजाया गया।
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्मदिन को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस को धूमधाम से मनाने के लिए कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। शुक्रवार को बाजारों में लोग खरीदारी में जुटे रहे। बच्चे सेंटा क्लाज की ड्रेस खरीद रहे थे तो कहीं क्रिसमस ट्री की बिक्री हो रही थी। शहर के मैथोडिस्ट मिशन जूनियर स्कूल में बने गिरिजाघर को शानदार लाइटिंग करके सजाया गया है। खैराबाद के बीसीएम व सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज में बने गिरिजाघरों को सजाया गया है। शनिवार की सुबह गिरिजाघरों में प्रभु यीशु के धरती पर आगमन को लेकर विशेष प्रार्थना सभाएं होगी। सेंटा क्लाज एक दूसरे को उपहार बांटेंगे। इस समुदाय के लोग एक दूसरे के घर में जाकर उनको बधाईयां देगी।
विज्ञापन

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बनाई झांकी
खैराबाद(लहरपुर)। बीसीएम अस्पताल खैराबाद में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सुंदर झाकी बनाई गई। अस्पताल की प्रशासिका सिस्टर प्रवीना सहित अन्य स्टॉफ के लोगों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक सुंदर सी झांकी सजाई। जिसे सुंदर झालरों द्वारा आकर्षक सजाया गया है। सिस्टर प्रवीणा ने कहा कि आज प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन है। उन्होंने इस संसार में प्रेम व अहिंसा का संदेश देने के लिए अवतार लिया था। उनके सिखाए गए सिद्धांत सदैव प्रासंगिक रहेंगे। सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल लहरपुर में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व नाटक आदि के द्वारा प्रभु यीसु के जीवन के सभी पहलुओं को प्रस्तुत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed