{"_id":"5717ca144f1c1b13538b4aa7","slug":"youth-died-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे युवक की लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
मानपुर निवासी सचिन (28) पुत्र मंगली प्रसाद एक फाइनेंस कंपनी में अभिकर्ता था। मंगलवार देर शाम वह बाइक से तंबौर स्थित अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह लहरपुर कोतवाली इलाके में गंगादीनपुरवा के पास पहुंचा, तभी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी, जिससे सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आननफानन लोग उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर हेलमेट पहना होता तो सिर पर गंभीर चोटें न लगती और जान बच सकती थी।