फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young man murdered in sitapur

युवक की हत्या, जंगल में मिला शव

Wed, 13 Jul 2016 11:39 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Wed, 13 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered in sitapur
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
गांगूपुर गांव के पास एक युवक का शव संदिग्ध हालात में जंगल में मिला। वह बीते सोमवार से लापता था। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतक शराब का आदी था, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संदना इलाके के पलैहार मजरा महेशपुर गांव निवासी जयपाल (40) पुत्र रामसेवक लखनऊ में मजदूरी करता था। 11 जुलाई को उसकी भतीजी की विदाई होनी थी। इस कारण वह दस जुलाई को गांव आया था।
विज्ञापन


11 जुलाई की सुबह वह घर से कुछ सामान लेने के लिए निकला था। उसके बाद शाम होने तक वह वापस नहीं पहुंचा। उसकी भतीजी की विदाई होने के बाद परिवारीजन को शंका हुई, जिसके बाद उसकी तलाश की जाने लगी, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जुलाई की सुबह से ही परिवारीजन उसकी तलाश करने लगे। मंगलवार शाम जयपाल का शव गांगूपुर व महेशपुर गांव के बीच जंगल के करीब संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान देखे गए। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

खबर पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। घटना को लेकर मृतक के पिता व भाई का कहना है कि जयपाल महेशपुर गांव स्थित प्रधान के घर गया था। इसके बाद उसके साथ हुई घटना के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है।


इन दोनों ने जयपाल की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि हत्या से संबंधित न ही किसी पर आरोप लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है। पुलिस घटना का कारण शराब बता रही है। एसओ संदीप का कहना है कि मृतक शराब का आदी था। इसी वजह से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed