{"_id":"6af34c2e6a9740a80b0ad7f9","slug":"only-breadwinning-son-dies-in-road-accident-family-left-devastated-by-grief-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164410-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क हादसे में इकलौते कमाऊ बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क हादसे में इकलौते कमाऊ बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Tue, 10 Nov 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
भूना। कुलदीप सिंह का फाइल फोटो
भूना। गांव नहराना के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों में ढाणी गोपाल निवासी 28 वर्षीय कुलदीप सिंह भी शामिल था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुलदीप घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे पत्नी और दो छोटे बेटे हैं।
सोमवार रात करीब एक बजे भट्टू की ओर से आ रही टियागो कार सड़क किनारे खड़ी तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुलदीप के परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। उसका बड़ा भाई संदीप जन्म से ही दिव्यांग है। पिता ओमप्रकाश और मां इंदिरा देवी खेतीहर मजदूरी करते हैं। दोनों हिस्से पर जमीन लेकर परिवार का गुजारा कर रहे थे। करीब छह साल पहले कुलदीप की शादी सीमा देवी से हुई थी। उसके पांच वर्षीय बेटे हार्दिक और तीन वर्षीय आशीष को अब पिता का साया नसीब नहीं होगा।
विज्ञापन
परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी ज्यादा पीड़ादायक है कि कुलदीप दिवाली पर घर आया था। उसने दोनों बेटों के लिए मिठाई और पटाखे खरीदे थे। परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मनाने के बाद अगले ही दिन वह बायो एनर्जी प्लांट में नौकरी पर लौट गया था। परिवार को क्या पता था कि यह उसकी आखिरी दिवाली होगी।