Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Bloody clash erupts over a rivalry stemming from Sarpanch elections

भरतपुर: सरपंच चुनाव में हार के बाद शुरू हुई रंजिश, वोट नहीं देने के आरोप पर भिड़े दो पक्षl; एक की मौत

Tue, 10 Nov 2026 10:05 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 10:05 PM IST
सार

राजस्थान के डीग जिले के सुंदरावली गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में ब्रजेश की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाया।

विज्ञापन
Bharatpur Bloody clash erupts over a rivalry stemming from Sarpanch elections
इलाज कराते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भरतपुर संभाग मुख्यालय के डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरावली गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि गांव निवासी ब्रजेश की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सुंदरावली गांव में 5 नवंबर को सरपंच पद के लिए चुनाव हुआ था। चुनाव में देवहरी और मुकुट ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की थी। बताया जा रहा है कि चुनाव में देवहरी की हार के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी चुनावी विवाद को लेकर देवहरी पक्ष के लोगों ने उदयभान पक्ष पर वोट नहीं देने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  बीएसएफ की महिला जवानों के साथ भाई दूज मनाएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, तनोट माता मंदिर में करेंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि ब्रजेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, एक व्यक्ति की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुंदरावली रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एकत्रित होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया।

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed