{"_id":"6af34c65501ee6c0980fe9ee","slug":"young-man-struggling-with-financial-hardship-dies-by-suicide-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147471-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के इचौली गांव में मंगलवार को युवक ने रिश्तेदार के नलकूप में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन के अनुसार युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसकी जमीन गिरवी रखी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खम्हरिया गांव निवासी नत्थू ने बताया कि सोमवार रात बेटा वीरेंद्र (28) खेत की सिंचाई कर घर आया था। मंगलवार सुबह वह घर से निकल गया। बाद में इचौली गांव निवासी रिश्तेदार महाबली वर्मा ने फोन पर बेटे के फंदा लगाने की सूचना दी। महाबली वर्मा ने बताया कि वीरेंद्र उनकी बुआ का पौत्र था और अक्सर उनके यहां आता था। मंगलवार सुबह उनका बेटा हिमांश नलकूप के बाहर बंधे मवेशियों को भूसा डालने गया था। वहां अटारी में वीरेंद्र का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला।
पिता ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बेटे के पास सात बीघा जमीन थी जिसमें से पांच बीघा ढाई लाख रुपये में गिरवी रखी है। इचौली की एसबीआई बैंक शाखा से एक लाख का किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण है। बेटे की पत्नी सुनीता गांव में मजदूरी करती है। वीरेंद्र की मौत से उसके बेटे रितिक (10), शिवांश (3), बेटी चाहत (9) और क्रांति (5) बेहाल हैं। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि युवक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।