{"_id":"6af34b9b7ee775d70c0a80ce","slug":"husband-accused-of-pronouncing-triple-talaq-over-the-phone-meerut-news-c-72-1-mct1011-162497-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पति पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पति पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप
विज्ञापन
- नव विवाहिता की तहरीर पर पति समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता सोनम को प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। उसने पति अरमान, ससुर गफ्फार व सास पर एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूर्वा फैयाज अली निवासी सोनम ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि करीब आठ महीने पहले उसका निकाह तारापुरी की बांस वाली गली निवासी अरमान के साथ से हुआ था। पति और ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही पति अरमान और सास ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। वे एक लाख रुपये और बाइक लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पति और सास उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे।
आरोप है कि ससुर गफ्फार भी उनका सहयोग करते थे। पति कई बार उसे तलाक देने की धमकी दे चुका था। जून 2026 को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। आरोपी ने मोबाइल फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।