Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thieves strike Radhika Enclave; ransack three houses located opposite each other.

Bulandshahar News: राधिका एन्क्लेव में चोरों का धावा, आमने-सामने के तीन मकानों को खंगाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Thieves strike Radhika Enclave; ransack three houses located opposite each other.
देहात कोतवाली की रा​धिका एंक्लेव कालोनी में चोरी के बाद निरीक्षण करते सीओ सिटी। संवाद
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित राधिका एन्क्लेव कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के माल और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने आमने-सामने स्थित मकानों में वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। वहीं, संदिग्ध चोरों की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

राधिका एन्क्लेव निवासी आलोक सक्सेना के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने उनके हिस्से के साथ-साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार ललित शर्मा के कमरे का भी ताला तोड़कर सामान खंगाल डाला। इसके बाद चोरों ने आलोक सक्सेना के घर के ठीक सामने रहने वाले ललित चौधरी के मकान में भी घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीनों घरों से नकदी, जेवरात और कीमती सामान समेटकर चोर फरार हो गए। हालांकि, पीड़ितों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर अज्ञात संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं। सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि फुटेज के जरिए चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
बंद पड़े फार्म हाउस में चोरी करते एक आरोपी दबोचा, पांच भागे
शिकारपुर। गांव हलपुरा के एक बंद फार्म हाउस में 8 नवंबर की दोपहर चोरी का प्रयास हुआ। छह-सात बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे और सामान फेंकने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें देखकर घेराबंदी की और अनिवास निवासी विशाल को चोरी के सामान सहित मौके पर ही पकड़ लिया। उसके पांच साथी भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने विशाल को यूपी-112 पुलिस को सौंप दिया। विशाल ने पूछताछ में फरार साथियों के नाम लवकुश, बोबी, वामा, भोला और कुनाल बताए। बुलंदशहर के अग्नेश कुमार शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी बहन पिंकी शर्मा का यह फार्म हाउस शासन स्तर से बंद है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed