फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women dead by electric shock

हाईटेंशन तार में उलझकर दो हिस्सों में बंटी महिला, मौत

Sun, 14 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
रामकोट थाना क्षेत्र में रविवार को हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार में उलझकर करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वह खेत में फसल देखने जा रही थी, तभी तार में फंसे गई। करंट इतना जोरदार था कि उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित परिवार ने पावर कार्पोरेशन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि क्षेत्र में गुजरे बिजली के तार आए दिन टूटते रहते हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं देते हैं। उधर, पावर कार्पोरेशन के अधिकारी इसे महज एक हादसा बता रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम मुसहा के निकट खेतों में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था। रविवार सुबह गांव के मुर्तजा की पत्नी रहीशा (45) अपने खेत में फसल देखने जा रही थी। जैसे ही वह खेत के करीब पहुंची, टूटे पड़े तार में उसका पैर चिपक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पीछे पति मुर्तजा भी था, जो पत्नी को बचाने का प्रयास करने लगा, लेकिन हाईटेंशन लाइन के आगे उसकी एक न चली। पति ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और क्षेत्र के फीडर को हादसे की सूचना दी। गांव के लोग बांस की मदद से तार को अलग करते रहे, लेकिन तार महिला के पेट में बुरी तरह से चुभ गया था।

तेज करंट से शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। फीडर से जब तक सप्लाई बंद की जाती, महिला के शरीर का आधा हिस्सा कट चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पावर कार्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

परिवार का कहना है कि इस क्षेत्र से गुजरी लाइन के तार बेहद जर्जर हैं। बहुत बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा तार टूट गया और उसकी चपेट में आकर रहीशा की जान चली गई है।


उधर, हादसा के बाद पावर कार्पोरेशन के अधिकारी क्षेत्र के जर्जर तारों को बदलने व पीड़ित परिवार को उचित अर्थिक मुआवजा देेने की बात कह रहे हैं। पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि यह महज एक हादसा है, तार जर्जर हैं, उसकी जानकारी पावर कार्पोरेशन के लोगों को नहीं थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed