{"_id":"5a5265054f1c1b0f788b7311","slug":"woman-leap-in-canal-body-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला ने नहर में लगाई छलांग, शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने नहर में लगाई छलांग, शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां कोतवाली इलाके में एक महिला ने रविवार सुबह शारदा नहर में छलांग लगा दी। उसने यह कदम मामूली विवाद के चलते उठाया। सूचना पर परिवारीजनों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में ढूढ़वाया। देर शाम को उसका शव नहर से बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
बिसवां कोतवाली इलाके के कबिलाबाद मजरा कोटरा निवासी सरोज वर्मा की पत्नी नीलम वर्मा(35) रविवार को सुबह शौच के लिए गई थी। काफी देर तक वापस घर न लौटने पर पति समेत परिवारीजनों ने उसकी तलाश की मगर उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच परिवारीजनों ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश करवाया। देर शाम को स्थानीय गोताखोरों ने शारदा सहायक नहर कोटरा पुल के पास नहर से नीलम का शव बरामद किया।समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ।
विज्ञापन