फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman drowned

महिला शारदा नहर में कूदी

Sun, 25 Jun 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Jun 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Woman drowned
ढेकुलियाघाट पर तमसा नदी में डूबे बच्चे को तलाशते लोग।

सकरन के जमालपुर के पास रविवार को एक महिला अपने बच्चों को सड़क किनारे छोड़कर शारदा नहर में कूद गई। उसका सौतेले बेटे से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने उसे नहर में तलाशा लेकिन कहीं पता नहीं चला। 

विज्ञापन


तालगांव के बहतलिया गांव निवासी शांति देवी (35) पत्नी स्व. राजेंद्र का उसके सौतेले बेटे सर्वेश से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। शनिवार को ही विवाद हुआ था, लेकिन गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कर दिया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि रविवार सुबह फिर झगड़ा शुरू हो गया। बात बढ़ने पर शांति अपने पांच साल के बेटे शशांक व तीन साल की बेटी गायत्री को लेकर घर से निकल गई। इसके बाद सकरन में जमालपुर के पास उसने शारदा नहर किनारे दोनों बच्चों को छोड़ दिया और खुद नहर में कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे। एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला की तलाश की जाने लगी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका। जानकारी होने पर शांति देवी के मायके बिसवां से भी लोग पहुंच गए। दोनों बच्चों को पुलिस ने शांति देवी के मायके वालों के सुपुर्द कर दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed