फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Theft in Two house and shops

दुकानों व घरों से ढाई लाख का माल चोरी

Tue, 04 Oct 2016 11:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 04 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Theft in Two house and shops
लाखों की चोरी - फोटो :

चोरों ने सोमवार रात दो दुकानों व घरों से करीब ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटनाएं शहर कोतवाली, बिसवां कोतवाली, कमलापुर व अटरिया की हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी अनिल पाल की बिजवार के निकट मोबाइल शॉप है। सोमवार रात चोर दुकान का ताला तोड़ 20 हजार की नकदी व कीमती सामान समेट ले गए।

विज्ञापन


दुकान स्वामी ने बताया कि करीब 65 हजार की चोरी हुई है। बिसवां के मोहल्ला मंगरहिया निवासी उमेश चंद्र सेठ की कोतवाली के निकट स्टेशनरी की दुकान है। मंगलवार रात चोर तिजारों में रखी साढ़े दस हजार की नकदी समेट कर भाग गए। कमलापुर कस्बा निवासी अंशुमान शुक्ला का घर थाने के ठीक पीछे है।
विज्ञापन


सोमवार रात पूरा परिवार घर में ताला डालकर छत पर सो रहा था। रात में चोर घर में घुस गए। जिसके बाद 7 हजार की नकदी, जेवर, कपड़े समेत करीब 80 हजार रुपये कीमत का माल समेट ले गए। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जयपालपुर निवासी अशोक सिंह का परिवार सोमवार रात घर की छत पर सो रहा था। चोर करीब 15 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवर तथा कपड़े बर्तन उठा ले गए। चोरों ने करीब सवा लाख रुपयों का माल पार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed