{"_id":"5ff3462cf7920e94dcd9abe0b0b1e04a","slug":"the-bike-riders-killed-in-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे जख्मी बाइक सवार युवक ने इलाज के दौरान देर रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हरगांव इलाके के कैमा गांव निवासी पवन कुमार (25) पुत्र शिव कुमार गुरुवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह हरगांव इलाके के बडे़लिया के पड़ोस एक कॉलेज के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।