{"_id":"6af365d058dbe38a2104cd24","slug":"orai-orai-news-crime-orai-news-c-224-1-ori1005-152340-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: थाने में 500 रुपये की रिश्वत लेते सिपाही निलंबित, थानाध्यक्ष भी हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: थाने में 500 रुपये की रिश्वत लेते सिपाही निलंबित, थानाध्यक्ष भी हटाए गए
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव थाने के कंप्यूटर कक्ष में 500 रुपये की रिश्वत लेते सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही थानाध्यक्ष को पुलिस लाइन भेजते हुए नए थानाध्यक्ष की तैनाती कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मची हुई है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नदीगांव थाने में तैनात आरक्षी उपेंद्र सिंह यादव एक व्यक्ति से 500 रुपये का नोट लेते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि अनुज कुमार के चरित्र प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर सिपाही ने रुपये लिए थे। इसी दौरान किसी ने रिश्वत लेने का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाने के कंप्यूटर कक्ष में रुपये लेने का वीडियो सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।
मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सुरेश चंद्र रावत ने आरक्षी उपेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उसे पुलिस लाइन उरई से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक आधार पर नदीगांव थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक राजकुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह चौकी जेल के प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा को नदीगांव का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले में सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को रिपोर्ट भेजी गई थी। एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। एसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है जबकि थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
थाना प्रभारी के बगल वाले कमरे में चलता रहा रिश्वत का खेल
तीन दिन तक चरित्र प्रमाण पत्र की रिपोर्ट के लिए आवेदक को टहलाता रहा सिपाही, 500 रुपये मिलते ही बोला- आज हो जाएगा काम
कोंच। नदीगांव थाने में रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। थाना प्रभारी के बगल वाले कमरे में बैठकर सिपाही तीन दिन तक चरित्र प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगवाने के लिए आए आवेदक को टहलाता रहा। आरोप है कि जब तक रुपये नहीं मिले, तब तक उसका काम नहीं हुआ। जैसे ही आवेदक ने 500 रुपये दिए तो सिपाही ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि आज काम हो जाएगा। इसी दौरान रुपये लेते हुए सिपाही का वीडियो बना लिया गया, जो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में नदीगांव थाने में तैनात आरक्षी उपेंद्र सिंह यादव एक व्यक्ति से 500 रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि अनुज कुमार के चरित्र प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए आवेदक तीन दिन से थाने के चक्कर लगा रहा था। रुपये लेने के बाद सिपाही के काम करने का आश्वासन देने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सुरेश चंद्र रावत ने आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।