{"_id":"6af365ed42e99a31ad067616","slug":"case-registered-against-four-individuals-for-a-life-threatening-attack-stemming-from-an-old-enmity-badaun-news-c-123-1-ba11032-177352-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने का आरोप, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने का आरोप, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
वजीरगंज। ग्राम बनकोटा मार्ग पर पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम मिठामई निवासी केदार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 7 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह बदायूं से बिसौली बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि बनकोटा मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे विनोद, छत्रपाल, सोनू निवासी ग्राम मिठामई और सुनील निवासी ग्राम महमूदपुर थाना जुनावई जिला संभल ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि विनोद ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया, जिसे पीड़ित ने हाथ से रोक लिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई। आरोप है कि सुनील ने तमंचे से फायर भी किया, जिसमें पीड़ित बच गया।
विज्ञापन
उधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर थाना वजीरगंज पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद