Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband who came to his in-laws' house was murdered by hitting him with a grinding stone.

Kanpur News: ससुराल आए पति की सिलबट्टे से वार कर हत्या

Wed, 11 Nov 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 11 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Husband who came to his in-laws' house was murdered by hitting him with a grinding stone.
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के कमीर गांव में ससुराल आए युवक के साथ-साथ पत्नी और ससुर ने ईंट व सिलबट्टा से हमला कर हत्या कर दी। रात भर शव घर के अंदर पड़ा रहा। सोमवार सुबह जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पत्नी और ससुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शिवली कस्बा निवासी अजय कश्यप उर्फ रिंकू (32) मजदूरी व खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात 10 बजे के करीब ससुराल में उनका शव खून से लथपथ मिला। सोमवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। अजय के भाई मनोज ने पुलिस को तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि भाई अजय रविवार को पत्नी सुनीता और बच्चों को लेने के लिए ससुराल कमीर गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पर अजय के साथ ससुर शिवनारायण, सास मीना ने गाली-गलौज कर विवाद किया। इसके बाद पत्नी सुनीता और ससुर ने भाई पर सिलबट्टे से हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर चोट आने से भाई मौत हो गई। वारदात के वक्त मौके पर मौजूद भतीजे अमित (12) ने उसे किसी के फोन से जानकारी दी। बताया कि पिता को नाना, नानी और मम्मी ने बहुत मारा-पीटा है, होश नहीं आ रहा है। जब वह परिवार के लोगों के साथ पहुंचा तो शव पड़ा मिला और भतीजे ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हत्या की जानकारी पर सीओ संजय सिंह, थानाध्यक्ष हरमीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। अजय के बेटे अमित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के साथ मां और नाना ने मारपीट की। रात में पिता घायलावस्था में घर पर ही पड़े रहे। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि पति और पिता ने शराब पी रखी थी। रात में दोनों के बीच विवाद हो गया। पति ने पिता की गर्दन दबा रखी थी। बीच-बचाव में सिलबट्टा लग गया। मृतक के भाई की तहरीर पर ससुर, पत्नी, सास के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार किया गया है। हमले में प्रयुक्त ईंट व सिलबट्टा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed