फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six lakhs looted in sitapur

पुलिस चौकी के सामने से छह लाख का माल ले उडे़

Sun, 23 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six lakhs looted in sitapur
लूट - फोटो : अमर उजाला

उचक्कों ने शनिवार सुबह कमाल सरांय स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने एक सर्राफ को झांसे में लेकर नगदी समेत छह लाख का माल पार कर दिया। उचक्कों ने पहले सर्राफ की दुकान के सामने गंदगी फेंक दी और दुकान के ताले में फैवीक्विक लगा दिया।

विज्ञापन


कारोबारी जब दुकान के सामने पड़ी गंदगी को साफ करने के लिए पानी लेने गया तो इसी बीच बदमाशों ने उसकी बाइक की डिग्गी से जेवरात, 20 हजार रुपये से भरा बैग पार कर दिया।
विज्ञापन


सर्राफ पानी लेकर लौटा तो डिग्गी से बैग गायब देख हक्का-बक्का रह गया। उधर, सूचना पाकर सीओ सिटी व क्राइम ब्रांच ने जांच की। इस घटना से गुस्साए सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खैराबाद के अर्जुनपुर मुलाहिमपुर निवासी विनय कुमार वर्मा की कमाल सरांय में पुलिस चौकी के ठीक सामने आभूषणों की दुकान है। शनिवार को वह दुकान खोलने पहुंचा तो काफी गंदगी पड़ी थी। दुकान खोलने से पहले वह गंदगी साफ करने लगा।

दुकान का ताला खोलना चाहा तो तालों में फैवीक्विक लगा था, जिससे ताले नहीं खुल पाए। इस पर सर्राफ बाइक खड़ी कर सफाई के लिए पानी लेने चला गया। इसी दौरान उचक्कों ने उसकी बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़ उसमें रखा जेवरात व नगदी से भरा बैग पार कर दिया।

जब वह लौटा तो डिग्गी टूटी देख उसे गलती का अहसास हुआ। विनय ने बताया कि बैग में आठ किलो चांदी, 80 ग्राम सोने के जेवर थे। इसके अलावा 20 हजार रुपये नगद रखे थे। उसके मुताबिक बैग में रखे माल की कीमत करीब छह लाख रुपये है।

खबर पाकर सीओ सिटी रामसनेही यादव, क्राइम ब्रांच टीम व खैराबाद पुलिस ने जांच की। उधर, वारदात के विरोध में सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
पुलिस को तीन दिन में खुलासे की चेतावनी 
खैराबाद में पुलिस चौकी के सामने से उचक्कों द्वारा पार किए गए छह लाख के माल को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त नाराजगी है। गुस्साए सराफा व्यापारियों ने शनिवार को अपनी दुकानें बंद रखीं।


साथ ही खैराबाद सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत टंडन, महामंत्री रनजीत रास्तोगी, अतुल टंडन, अमित पुरी, अंकुर पुरी आदि ने पुलिस को तीन दिन में घटना का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है। व्यापारियों ने कहा कि खुलासा नहीं हुआ तो चौथे दिन व्यापारी जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed