फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sister drowned, saving the younger

बहन को बचाने में नदी में डूबी युवती

Fri, 05 Aug 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sister drowned, saving the younger
तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला

बड़ी बहन को बचाने के दौरान शुक्रवार एक युवती कठिना नदी में डूब गई। दोनों बहनें गांव की अन्य महिलाओं के साथ कजरी तीज पूजन के लिए नदी तट पर गईं थीं। नहाते समय बड़ी बहन लक्ष्मी को डूबते देख अर्चना ने नदी में छलांग लगाकर उसे तो बचा लिया लेकिन खुद गहरे पानी में समा गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से बेहाल लक्ष्मी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी को खंगाला लेकिन युवती का पता नहीं चल सका है। करीब 100 ग्रामीण युवती को तलाश करने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कजरी तीज का पूजन था। पिसावां के ग्राम सिकटौली निवासी गोपाल की पुत्री लक्ष्मी देवी (20) व अर्चना देवी (18) गांव की अन्य महिलाओं के साथ तीज पूजन के लिए गांव के निकट कठिना नदी तट पर गईं थीं। यहां लक्ष्मी नदी में उतरकर स्नान करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की वजह से कठिना नदी इन दिनों उफान पर है। इसी बीच अचानक लक्ष्मी गहरे पानी में पहुंच गई। तैरना न आने की वजह से वह डूबने लगी। बड़ी बहन को डूबते देख तट के पास खड़ी अर्चना ने बिना देरी किए झट से नदी में छलांग लगा दी।

अर्चना ने धक्का देकर लक्ष्मी को तो तट के किनारे पहुंचा दिया, लेकिन खुद बेहाल होकर धार में फंस गई। इससे पहले कि अन्य महिलाएं कुछ कर पातीं, वह नदी में बहने लगी और कुछ ही पल में नदी में डूब गई। उधर, शोर सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे और नदी को खंगाला लेकिन कामयाबी नहीं मिली।


जबकि लक्ष्मी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से नदी को खंगाला गया लेकिन उसका पता नहीं चला। गांव के करीब 100 लोग मदद में जुटे हुए हैं। थानाध्यक्ष श्याम जी ने  बताया कि तलाश के लिए कुशल गोताखोर बुलाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed