फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Robbery in temple

कसमंडा के मंदिर में पुरोहितों को बंधक बना डाला डाका

Fri, 05 Aug 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Robbery in temple
- फोटो : demo pic

कमलापुर थाना क्षेत्र के कसमंडा गांव के रामेश्वर तीर्थ परिसर में गुरुवार रात असलहे से लैस छह डकैतों ने मंदिरों के दो पुरोहितों को बंधक बनाकर बैट्री, सोलर पैनल, बर्तन, नगदी सहित करीब 70 हजार रुपये का माल लूट लिया।

विज्ञापन


विरोध करने पर डकैतों ने दोनों पुरोहितों की जमकर पिटाई भी की। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की है। हालांकि पुलिस घटना को डकैती की बजाय चोरी बता रही है। एसओ रामऔतार का कहना है कि लूट नहीं चोरी हुई है।  
विज्ञापन


कमलापुर थाना क्षेत्र के कसमंडा निवासी सुनील कुमार शुक्ला व माधौनंद शुक्ला पुत्रगण शारदानंद गांव में ही स्थित रामेश्वर तीर्थ में पुरोहित हैं। बताते हैं कि ये लोग तीर्थ परिसर में ही रहते हैं। इन लोगों ने बताया कि गुरुवार रात असलहे से लैस छह डकैत आ धमके। बदमाशों ने उन लोगों को असलहे की दम पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधक बनाने के बाद बर्तन, नगदी, सोलर पैनल, बैट्री आदि लगभग 70 हजार का माल बटोर लिया। विरोध करने पर डकैतों ने दोनों की जमकर पिटाई की। मारपीट व लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले। जिसके बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो वहां अन्य ग्रामीण एकत्र हुए।


बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। हालांकि पुलिस घटना को चोरी बता रही है। एसओ रामऔतार का कहना है कि लूटपाट जैसी घटना नहीं हुई है। तीर्थ परिसर से चोरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed