भाजपा नेता ने समर्थकों संग घेरा बीएसए दफ्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सीपतपुर में विद्याधर दीक्षित इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं। विद्याधर का कहना है कि फूल बानो अनुदेशिका के पद पर स्कूल में तैनात है। वह एक महीना लगातार अनुपस्थित रही। बुधवार को वह स्कूल आकर उपस्थित पंजिका पर अनुपस्थित दिनों का हस्ताक्षर करने लगी। आरोप है जब इसका विरोध किया तो उनके पति ने पकड़कर काफी मारापीटा।
इससे काफी चोटें भी आई हैं। इसके बाद गालीगलौज करते हुए स्कूल से निकल गए। थानगांव पुलिस को झूठा आरोप लगाकर तहरीर दे दी। इसके बाद उपस्थित पावना लेकर एनपीआरसी थौरा चला गया। एनपीआरसी को भी इसकी जानकारी तत्काल दे दी थी। घटना के समय विद्यालय के सहायक अध्यापक शिवशंकर व अनुदेशक मनोज कुमार भी मौजूद थे।
रसोईयां व छात्र/छात्राएं भी उपस्थित थीं। इसकी जानकारी होने पर भाजपा नेता साकेत मिश्र ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर गेट पर ही धरने पर बैठ गए। तत्काल अनुदेशिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बीएसए ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
इसके बाद अन्य शिक्षकों व बीएसए ने मिलकर साकेत मिश्रा को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। बीएसए अजय कुमार का कहना है कि बीईओ को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। कल रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।