{"_id":"6ae50519c77682158e0934cd","slug":"fire-breaks-out-in-cotton-warehouse-stock-reduced-to-ashes-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176802-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुई के गोदाम में लगी आग, माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुई के गोदाम में लगी आग, माल जलकर राख
विज्ञापन
डिडौली। सैंतली-डिडौली मार्ग स्थित खेतों में बने रुई के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख राहगीरों ने गोदाम मालिक को फोन कर सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, गोदाम में रखी रुई जलकर राख हो चुकी थी। हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
डिडौली निवासी मुस्तफा रुई का कारोबार करते हैं। उन्होंने डिडौली-सैंतली मार्ग स्थित खेत में गोदाम बना रखा है। शुक्रवार को अचानक गोदाम में आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख राहगीरों ने मुस्तफा को जानकारी दी। वह आनन-फानन मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही गोदाम में रखी रुई जल चुकी थी। सीओ सिटी डॉ. डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।