फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Student dies by hanging; family accuses teacher of harassment

Panipat News: छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने शिक्षक पर लगाए परेशान करने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Student dies by hanging; family accuses teacher of harassment
चिराग
दो बहनों का इकलौता भाई था 15 वर्षीय चिराग, स्कूल प्रबंधन ने आरोप बताए बेबुनियाद; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र के फतेहपुरी चौक के पास शुक्रवार की दोपहर नौवीं कक्षा के छात्र चिराग (15) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और तहसील कैंप स्थित विक्टर पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। शिकायत पर पहुंची तहसील कैंप थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले स्कूल में बच्चों के बीच हुए विवाद के दौरान एक शिक्षक ने चिराग को थप्पड़ मारा था। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

चिराग की मां कविता ने बताया कि वे फतेहपुरी चौक के पास पूर्ण डॉक्टर वाली गली में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा था। एक बेटी कॉलेज में पढ़ती है, जबकि दूसरी ट्यूशन पढ़ाती है। उन्होंने बताया कि चिराग पढ़ाई में होशियार था। करीब तीन महीने पहले स्कूल में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान एक शिक्षक ने चिराग को थप्पड़ मारा था। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता के अनुसार, शुक्रवार को चिराग स्कूल नहीं गया था। उसने पिता राकेश को तबीयत खराब होने की बात कही थी। पिता फैक्टरी चले गए और वह सब्जी लेने बाजार गई थीं। जब वह करीब डेढ़ बजे घर आई तो चिराग फंदे पर लटका हुआ था। उसने लोगों की मदद से चिराग को फंदे से नीचे उतारा। फिर वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तहसील कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के आरोप निराधार हैं। सभी शिक्षकों से पूछताछ की गई। दो-तीन महीने पहले स्कूल के बाहर बच्चों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसे प्रबंधन ने मौके पर ही सुलझा दिया था। सभी बच्चों को आपस में मिलवा दिया गया था। किसी शिक्षक ने चिराग को थप्पड़ नहीं मारा था। स्कूल प्रबंधन दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेगा। -विक्रम गांधी, प्रबंधक, विक्टर पब्लिक स्कूल


तहसील कैंप क्षेत्र में एक छात्र की मौत की सूचना मिली है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की शिकायत और बयानों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -सुरेश कुमार, डीएसपी

चिराग

चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed