{"_id":"6ae5055303dc64daa00e3a07","slug":"married-woman-dies-eight-months-after-wedding-murder-alleged-kanpur-news-c-362-1-ka11025-159861-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शादी के आठ माह बाद विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शादी के आठ माह बाद विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिमपारा में करवाचौथ पर मायके से शगुन न भेजे जाने को लेकर हुए विवाद के बाद नवविवाहिता की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल के कमरे में उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजा।
कन्नौज के ठठिया श्यामनगर निवासी किसान उमेश सैनी की बेटी मुस्कान (21) की शादी 20 फरवरी 2026 को न्यूआजाद नगर निवासी ऑटो चालक सागर से हुई थी। भाई सुमित के मुताबिक करवाचौथ का त्योहार न भेजने पर बुधवार को ससुरालीजन ने बहन को प्रताड़ित किया। सागर गाली गलौज करके घर से निकल गया था।
आरोप है कि गुरुवार को करवा चौथ पर भी सागर पूरे दिन और रात घर नहीं आया। पूरी बात मुस्कान ने अपनी भाभी बिट्टन को बताई थी। शुक्रवार दोपहर सागर ने फोन कर बताया कि मुस्कान ने फंदा लगा लिया है। मायका पक्ष को उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। ससुरालीजन भी घर पर नहीं मिले। भाई ने गला दबाकर हत्या करने के बाद भाग जाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी मूलचंद्र चौरसिया ने बताया कि गले में फंदे के निशान पाए गए हैं। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।