Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman sits at the doorstep for two days; in-laws have vanished after locking the house.

Kushinagar News: दो दिन से दरवाजे पर बैठी महिला, घर पर ताला लगाकर ससुराल वाले लापता

Sat, 31 Oct 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Woman sits at the doorstep for two days; in-laws have vanished after locking the house.
पति से विवाद के बाद मायके गई थी महिला, मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच चित्रगुप्त नगर में एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ पति के घर के दरवाजे पर दो दिनों से बैठी है। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने से रोका। इसके बाद वे घर में ताला लगाकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला से जानकारी लेने के बाद चली गई।

महिला बरसात के बीच पन्नी लगाकर बच्चे के साथ रहने को मजबूर है। उसकी शादी 25 फरवरी 2024 को धुआटीकर गांव के प्रेम जायसवाल से हुई थी। महिला का एक बेटा है, जिसकी उम्र करीब 18 माह है। पति से विवाद के बाद वह मायके चली गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने बच्चे के साथ ससुराल पहुंची थी। ससुराल वालों ने उसे देखते ही घर में प्रवेश से रोक दिया और धक्का देकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने दो दिनों से घर के बाहर बैठने के बाद पुलिस को सूचना दी। रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली। हालांकि परिवार के सदस्य नहीं मिलने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका। रामकोला थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। इस संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed